![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/27_05_2021-doli_me_na_baithe_21681997.jpg)
RGA news
खेसारी लाल यादव का गाना डोली में न बईठहें , तस्वीर : यूट्यूब- Aadishakti Films
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों के अलावा अपने गानों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह जिनते अच्छे कलाकार हैं उतने ही बेहतरीन गायक भी हैं। खेसारी लाल यादव अपने फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए अक्सर नए गाने भी रिलीज करते रहते हैं।
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों के अलावा अपने गानों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह जिनते अच्छे कलाकार हैं उतने ही बेहतरीन गायक भी हैं। खेसारी लाल यादव अपने फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए अक्सर नए गाने भी रिलीज करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया गाना रिलीज किया है जो काफी चर्चा में हैं।
खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम 'डोली में न बईठहें' है। इस गाने ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। प्यार में जुदाई के दर्द को बयां करते इस गाने को भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। 'डोली में न बईठहें' गाने को 24 मई को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल रिलीज किया है। रिलीज होते हुए यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
'डोली में न बईठहें' गाने को खबर बनाने तक 28 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। जबकि गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने दिए हैं। वहीं संगीत श्याम सुंदर का है। 'डोली में न बईठहें' को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अनीषा पांडे पर फिल्माया गया है।
फैंस और दर्शक खेसारी लाल यादव और अनीषा पांडे की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले खेसारी लाल यादव अमिताभ बच्चन और रेखा के आइकॉनिक गाने 'परदेसिया' को री-क्रिएट करने की वजह से चर्चा में थे। अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा की फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' 80 के दशक में काफी हिट हुई थी। फिल्म का गाना 'परदेसिया ये सच है पिया' आइकॉनिक गाना बन गया था। इस गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है।
खेसारी लाल यादव ने इस गाने का भोजपुरी वर्जन भी बन गया है। भोजपुरी 'परदेसिया' गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं श्वेता महरा खेसारी के साथ वीडियो में नजर आईं। यह गाना रिलीज के साथ ही जमकर वायरल होने लगा। जिसे खूब पसंद भी किया जाया।