Jacqueline Fernandez ने अपने बेस्ट वर्कआउट पार्टनर के साथ की एक्सरसाइज

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

acqueline Fernandez exercises with her best workout partner. photo source @jacquelinef143 instagram.

बॉलीवुड अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। उनके फोटोज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं।  उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को जैकलीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, वीडियो में वो क्रॉप टॉप और प्रिंटेड लेगी में योग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनकी बिल्लियां भी दिख रही हैं। एक बिल्ली योगा मैट पर भी बैठी नजर आ रही हैं। जैकलीन की इस वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

इस योग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन लिखा, ‘द बेस्ट टाइप ऑफ वर्कआउट पार्टनर!’ वहीं उन्होंने इंस्टा. स्टोरी पर एक वीडियो और शेयर किया है, जिसमें उनकी बिल्लीयां एक्टिविटी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘एक्सरसाइज के वक्त मनोरंजन।’

हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो योग करती नजर आ रही थी। इस वीडियो में भी उनके साथ बिल्लियां नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘कैट योग।’

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जैकलीन अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस के अलावा एक्ट्रेस कृत सेनन, पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियावाला डायरेक्ट कर रहे हैं।

इसके अलावा वो रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सर्कस में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही जैकलीन फिल्म 'राम सेतु' में एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही वो हॉरर कॉमेंडी फिल्म 'भूत पुलिस' में भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में वो अभिनेता अर्जुन कपूर और सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.