किरण खेर की बीमारी के करण अनुपम खेर रंग बदल रहे हैं, पत्रकार के इस दावे पर एक्टर ने लागई फटकार, कहा- शर्म आनी चाहिए

Praveen Upadhayay's picture

RGA news..

Photo Credit - Anupam Kher Instagram Photo Screenshot

अनुपम खेर ने अप्रैल महीने में पत्नी की बीमारी को लेकर जानकारी दी थी। एक्टर ने बताया था कि किरण को मल्टीपल माइलोमा की शिकायत है जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। वहीं लगातार अनुपम सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर इस समय कैंसर से जूझ रही हैं। किरण खेर का मुंबई में इलाज चल रहा है। अनुपम खेर ने अप्रैल महीने में पत्नी की  बीमारी को लेकर जानकारी दी थी। एक्टर ने बताया था कि किरण को मल्टीपल माइलोमा की शिकायत है जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। वहीं लगातार अनुपम सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी शेयर कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अनुपम खेर का एक ट्वीट सुर्खियों में आया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने एक पत्रकार जो जमकर फटकार लगाई है। 

दरअसल, हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि किरण खेर का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद अनुपम ने ऐसी अफवाहों पर दुख जताते हुए कहा था कि इस खबर ने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके पूरे परिवार को फाफी तकलीफ दी है। अब हाल ही में अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक पत्रकार को फटकार लगाई है जिन्होंने ये दावा किया कि किरण की बीमारी को लेकर अनुपम अपने रंग बदल रहे हैं। अनुपम ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए न सिर्फ उसे आड़े हाथों लिया बल्कि उनके इस दावे को गलत और असंवेदनशील बताया है।

अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, 'नम्रता जकारिया जैसे लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। इस महिला ने ना सिर्फ किरण की बीमारी के बारे में अविश्वसनीय रूप से असंवेदनशील है, बल्कि इस स्थिति का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक गिद्ध की तरह अपनी अभिलाषा पूरी करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने दावे का कोई सबूत नहीं दिया है। आपको शर्म आनी चाहिए।'  

आपको बता दें कि हाल ही में अनुपम खेर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने किरण खेर का हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि 'किरण की सेहत में सुधार हो रहा है। यह एक कठिन इलाज है, लेकिन वह पहले से बेहतर फील कर रही हैं। किरण अक्सर कहती हैं कि लॉकडाउन और COVID ने चीजों को मुश्किल बना दिया है। इस उपचार से गुजरने वाले मरीजों को खुद पर काबू करने के लिए कुछ चाहिए।'

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.