दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काजोल की ‘छुटकी’ का ट्रांसफॉर्मेशन लुक कर देगा हैरान, फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Photo Credit - Pooja Ruparel Instagram Photo Screenshot

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में छुटकी का किरदार एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने निभाया था। पूजा को आज भी यकीन नहीं होता है कि फिल्म के इनते साल बीत जाने के बाद भी लोग उन्हें भूले नहीं। उन्हें ऐसा लगा था कि लोगों को उनका किरदार याद भी नहीं करेगा

नई दिल्ली। शाहरुख खान और काजोल स्टारर सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ये फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी। लेकिन क्या आपको फिल्म में काजोल की बहन 'छुटकी' उर्फ राजेश्वरी सिंह का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री याद हैं? अगर नहीं तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं। साथ ही अब वो कैसी दिखती हैं।

ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीरें हो रहीं वायरल  

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में छुटकी का किरदार एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने निभाया था। पूजा को आज भी यकीन नहीं होता है कि फिल्म के इनते साल बीत जाने के बाद भी लोग उन्हें भूले नहीं। उन्हें ऐसा लगा था कि लोगों को शाहरुख और काजोल के अलावा कोई उनके किरदार को याद भी नहीं करेगा। आज वो 40 साल की हो गईं है। अब उन्हें पहचान पाना आपके लिए थोड़ा से मुश्किल है। 40 वर्षीय पूजा के ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

डीडीएलजे के लिए नहीं दिया था ऑडिशन  

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए पूजा ने खुलासा किया था कि उन्होंने डीडीएलजे के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था। वहीं वो खुद इस बात से हैरान हैं कि लोगों को अभी भी वो याद हैं। यही नहीं इससे पहले भी वो शाहरुख खान के साथ 'किंग अंकल' में काम कर चुकी थीं।

सोनाक्षी सिन्हा की हैं कजिन   

आपको जानकर हैरानी होगी कि पूजा एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनके चाचा लगते हैं इस तरह सोनाक्षी सिन्हा उनकी कजिन हैं। वहीं अब वो एक स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा मैं वायसओवर करती हूं। पूजा ने फिल्म 'एक्स: पास्ट इज प्रेजेंट' और 'पेला आधी अक्षर' में काम किया है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.