![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/28_05_2021-vicky_21686710.jpg)
RGA news
विकी कौशल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
अभिनेता विकी कौशल ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन से बेहतरीन फिल्में की हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब विकी कौशल को एक फिल्म में ऑडिशन लेने के बाद भी कास्ट नहीं किया गया था। ये फिल्म थी फरहान अख्तर स्टारर फिल्म भाग मिल्खा भाग।
नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक फिल्म में कास्ट करने के लिए कई अभिनेताओं का चयन किया जाता है। ऑडिशन के बाद इन में से किसी एक का ही चयन हो पाता है। ऐसा कई बड़े- बड़े अभिनेताओं के साथ भी होता रहा है। ऐसा ही किस्सा मशहूर है अभिनेता विकी कौशल से जुड़ा। उन्होंने खुद इस बारे में एक इवेंट के दौरान बताया था।
अभिनेता विकी कौशल ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन से बेहतरीन फिल्में की हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब विकी कौशल को एक फिल्म में ऑडिशन लेने के बाद भी कास्ट नहीं किया गया था। ये फिल्म थी फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'भाग मिल्खा भाग'। इस फिल्म में विकी ने एक अहम किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन अभिनेता सिलेक्ट नहीं हो पाए थे।
इस बारे में साल 2019 में विकी कौशल ने एक इवेंट में बताया था। विकी ने बताया था कि, 'मैंने पहली बार 'भाग मिल्खा भाग' के लिए ऑडिशन दिया। यह लीड रोल के लिए नहीं बल्कि उसके दोस्त के लिए था। आखिरकार उसे एडिट कर दिया गया। हरनीत त्रेहान कास्टिंग डायरेक्टर थे और वह इंडस्ट्री के सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं। उन्होंने मेरे लिए 3 घंटे का वक्त निकाला।'
विकी ने आगे बताया था, 'हरनीत ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और हम एक सीन को क्रैक करने की कोशिश कर रहे थे। उस दिन मुझे लगा कि मैं एक्टिंग नहीं कर सकता। मैं उन तीन घंटों में उनके बिहेवियर में देख सकता था कि वे सच में मुझसे एक्टिंग कराने की कितनी कोशिश कर रहे थे लेकिन मैं नहीं कर पा रहा था।'
बात करें विकी कौशल के वर्कफ्रंट की तो विकी कौशल में फिल्म 'मसान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद विकी कौशल रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'संजू' में अहम किरदार निबाते हुए नजर आए थे। इसके अलावा विकी ने राजी, मनमर्जिंयां, उरी द सर्जिकल स्टाइक जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब विकी जल्द ही सरदार उधम सिंह और सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा विकी 'The Immortal Ashwatthama' और 'तख्त' में भी नजर आने वाले हैं।