![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/31_05_2021-leader_2_21693972.jpg)
RGA news
भाजपा के लोग सात साल का कार्यकाल पूरा होने पर खुशी मना रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने कहा कि अपने सात साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने ऐसे कार्य किए है जो कभी नहीं हुए। सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हैैं। दाल सब्जी गैस डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
मुरादाबाद, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने कहा कि अपने सात साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने ऐसे कार्य किए है जो कभी नहीं हुए। सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हैैं। दाल, सब्जी, गैस, डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हजारों लोग बेरोजगार हुए हैं। कोरोना काल में आक्सीजन न होने की लोगों की मौत हुई है। जीडीपी जीरो करने का काम किया है। इसके बाद भी भाजपा के लोग सात साल का कार्यकाल पूरा होने पर खुशी मना रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा लोगों को रोजगार, सस्ता पेट्रोल, सस्ती गैस, डिजिटल इंडिया समेत कई वादे किए थे, लेकिन यह सिर्फ जुमलेबाजी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा सफाई की बात कही थी, लेकिन गंगा में लाशें तैरती दिख रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो अस्पताल कांग्रेस की सरकार ने बनवाए थे, वहीं अस्पताल आज लोगों के काम आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई अस्पताल नहीं बनवाया। कांग्रेस के लोग पूरे देश में लोगों को आक्सीजन पहुंचाने का काम रही है, वहीं सरकार के लोग सिर्फ चुपचाप बैठकर तमाशा देख रहे हैं।