

RGA news
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग पानी पानी का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें वो महशूर सिंगर बादशाह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली हैं। सॉन्ग के जानकारी सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस सॉन्ग को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली। अपनी एक्टिंग के दमपर लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि वो एक बार फिर मशहूर सिंगर बादशाह के साथ सॉन्ग ‘पानी पानी’ से एक बार फिर धमाल मचाने आ रही हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
इसकी जानकारी उन्होंने 30 मई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का एक पोस्ट शेयर कर दी थी। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिख कर बताया कि, ‘हम एक बार फिर साथ आ रहे हैं।’ साथ ही उन्होंने 31 मई को सॉन्ग के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो सिंगर बादशाह के साथ नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस के नए सॉन्ग के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोल कर प्यार लूटा रहे हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही पोस्टर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस रोमांटिक सॉन्ग को बादशाह ने आस्था गिल के साथ मिल लिखा, कंपोज किया और गाया है। इस वीडियो सॉन्ग को राजस्थान के जैसलमेर के शानदार इलाकों में शूट किया गया है। सॉन्ग में बादशाह और जैकलीन की केमिस्ट्री रेगिस्तान में चमकते हुए सूरज की तरह दिखा देंगी।
इस रोमांटिक सॉन्ग को सारेगामापा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। सॉन्ग का फर्स्ट लुक आने के बाद से फैंस उनके इस रोमांटिक सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जैकलीन और बादशाह की जोड़ी सुपरहिट सॉन्ग ‘गेंदा फूल’ में नजर आई थी। इस सॉन्ग में दोनों की कमेस्ट्री को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।