मोदी सरकार को चला रहीं हैं देश की बड़ी कंपनियां, भाजपा नेताओं को बोलने का अधिकार नहीं : राकेश टिकैत

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

भाजपा नेता तो एक तरह से हाउस अरेस्ट हैं।

रामपुर के बिलासपुर के खुबिया नगला गांव में बाबा गुरदीप सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होने के ल‍िए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि भाजपा नेता एक तरह से हाउस अरेस्ट हैं।

मुरादाबाद,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रामपुर में कहा कि मोदी सरकार को भाजपा नहीं, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियां चला रहीं हैं। इसीलिए भाजपा नेता किसानों से बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। भाजपा नेता तो एक तरह से हाउस अरेस्ट हैं।

श्री टिकट बुधवार को बिलासपुर के खुबिया नगला गांव में बाबा गुरदीप सिंह की अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से भी बात की। कहा कि किसान आंदोलन लंबा चलेगा। बारिश आने वाली है, इसलिए आंदोलन कर रहे किसान झोपड़े की जगह पक्के मकान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कृषि कानूनों को लेकर उनसे बात नहीं कर रही है, कोई बात नहीं। यह आंदोलन 2022 ही नहीं, बल्कि 2024 तक जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव औलख पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बीडीसी सदस्यों को धमका रहे हैं, जबकि क्षेत्र की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। अब हवा में चुनाव जीतना चाहते हैं। अगर उन्होंने सदस्यों को परेशान करना बंद नहीं किया तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने पास खड़े सपा नेता साबी की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम इनका साथ देंगे। 

म‍िलने के ल‍िए पहुंचे पदाधिकारी 

राकेश ट‍िकैैत से म‍िलने के ल‍िए आसपास के ज‍िलों के भाक‍ियू पदाध‍िकारी भी पहुंचे। वहीं ज‍िले के कार्यकर्ता उनके आने से उत्‍साह‍ित द‍िखे। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.