![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_06_2021-panchayat_chunav_in_up_21703348.jpg)
RGA news
गोरखपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के 4487 पदों पर उप चुनाव होने जा रहा है। - प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्राम पंचायत सदस्यों के दो तिहाई संख्या का कोरम पूरा न हो पाने एवं निर्वाचन के बाद ग्राम प्रधान सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निधन हो जाने के कारण 433 ग्राम पंचायतों में गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी थी। अब यहां चुनाव होने जा रहा है।
गोरखपुर,गोरखपुर में विभिन्न कारणों से असंगठित रही ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए उपचुनाव 12 जून को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इसके लिए बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उपचुनाव प्रधान पद के छह पदों, क्षेत्र पंचायत पद के आठ जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 4487 पदों पर होगा। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तीन जून से शुरू हो जाएगी। नामांकन छह जून से होगा। 14 को मतगणना होगी।
433 ग्राम पंचायतों में गठन की प्रक्रिया नहीं हो पायी थी पूरी
जिले में इस बार ग्राम पंचायत सदस्यों के दो तिहाई संख्या का कोरम पूरा न हो पाने एवं निर्वाचन के बाद ग्राम प्रधान, सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निधन हो जाने के कारण 433 ग्राम पंचायतों में गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी थी। यहां अभी भी प्रशासकों ही विकास कार्य देख रहे हैं। ग्राम पंचायतों के हाथों में जल्द अधिकार आ सके, इसके लिए जल्द ही शासन ने उपचुनाव का नोटिस भी जारी कर दिया। 433 पंचायतों में से छह के प्रधान का भी निधन हो गया है। यहां प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे।
इसलिए नहीं हो पाया था चुनाव
निर्वाचन की तिथि से पहले ही पिपरौली ब्लाक के दो क्षेत्र पंचायत वार्डों में सभी प्रत्याशियों के पर्चे वापस होने या खारिज होने से चुनाव नहीं हो सका था। निर्वाचन के बाद छह क्षेत्र पंचायत के वार्ड रिक्त हो गए। माना जा रहा है कि यहां निर्वाचित सदस्यों को निधन हो गया था। इसी तरह निर्वाचन से पहले ही ग्राम पंचायत सदस्य पद के 4460 पद खाली थे। निर्वाचन के बाद 27 पद और खाली हो गए। इस तरह से ग्राम पंचायत के 4487 पदों पर उपचुनाव होने जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य ने बताया कि बुधवार को जिला स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई। गुरुवार से सभी ब्लाकों से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
प्रधान पदों के लिए होगा घमासान
ग्राम पंचायतों में प्रधान के छह पदों के लिए घमासान होगा। यहां प्रत्याशियों ने निर्वाचित प्रधान के निधन के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी है। जिन निर्वाचित प्रधानों का निधन हुआ है, उनके परिवार से भी प्रत्याशी मैदान में आ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए भी वोट पड़ सकते हैं लेकिन माना जा रहा है कि ग्राम पंचायत सदस्य के लगभग सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा।
उपचुनाव का कार्यक्रम
जिले स्तर पर नोटिफिकेशन : दो जून
नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू : तीन जून
नामांकन : छह जून सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच : छह जून को शाम पांच बजे के बाद
सात जून को सुबह आठ से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम लिए जा सकेंगे वापस
सात जून को दोपहर बाद तीन बजे से होगा प्रतीक चिन्ह का आवंटन
मतदान : 12 जून सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना : 14 जून को सुबह आठ बजे से
जिले में कुल पद
ग्राम प्रधान : 1294
क्षेत्र पंचायत सदस्य : 1700
ग्राम पंचायत सदस्य : 16372
जिला पंचायत सदस्य : 68