भाजपा का बड़ा आरोप- सेंट्रल विस्टा का नाम गांधी परिवार के नाम पर नहीं होने से कांग्रेस हुई बेचैन

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

सेंट्रल विस्टा को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा निशाना।(फोटो: दैनिक जागरण)

कांग्रेस सेंट्रल विस्टा परियोजना से परेशान है क्योंकि इसका नाम गांधी परिवार के नाम पर नहीं है भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दल पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में समान प्रकृति की मेगा परियोजनाएं चल रही हैं।

नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा परियोजना से नाराज कांग्रेस के पाखंड को उजागर करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट का नाम गांधी परिवार के नाम पर न होने से पार्टी बेचैन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में इस तरह के प्रोजेक्ट धड़ल्ले से चल रहे हैं लेकिन वह दिल्ली में इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट भारत के लोगों का है। यह उन नीतियों और कार्यक्रमों को आकार देगा जो गरीबों के जीवन को बदल देंगे और भारत को एक आíथक महाशक्ति बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।कांग्रेस पार्टी के विपरीत, इसका न तो नाम है और न ही यह किसी एक परिवार की जागीर है। मैं कांग्रेस पार्टी की हताशा को समझ सकता हूं। उन्होंने इसे गांधी परिवार के नाम पर रखने का अवसर गंवा दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को नागरिक शास्त्र के सबक याद रखने की जरूरत है। आधिकारिक आवास और कार्यालय राष्ट्र के होते हैं, किसी व्यक्ति के नहीं।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त राज्य मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि उन्होंने राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस समíथत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से क्यों नहीं पूछा, जिन्होंने केंद्र जैसी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार ने 125 करोड़ रुपये के पुनíनर्माण और बुनियादी ढांचे के काम को मंजूरी दी है। इसी तरह महाराष्ट्र सरकार अपने विधायकों के लिए 900 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर एक हास्टल बनवा रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.