कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार

harshita's picture

RGA news

मूल्‍य वृत्रि के विरोध में धरना देते कांग्रेसी 

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउनहाल पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

गोरखपुर, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने टाउनहाल स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउनहाल पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। आशुतोष तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार डीजल व पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। इससे महंगाई बढ़ती जा रही है। कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे नागरिकों पर यह महंगाई बहुत भारी पड़ रही है। केंद्र सरकार को डीजल व पेट्रोल की कीमतें तत्काल कम करनी चाहिए।

वक्‍ताओं ने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से सबसे ज्‍यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। किसानों की समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी महंगी खेती किस तरह की जाए। खेतों में पंपसेट तभी लगेगा जब किसानों की जेब में पैसा होगा। डीजल का दाम बढ़ने से किसान काफी चिंतित हैं। वक्‍ताओं ने कहा कि सरकार को चाहिए डीजल और पेट्रोल के दाम तत्‍काल प्रभाव से कम कर दे ताकि लोगों को राहत मिल सके। एक तो कोरोना में बंदी के कारण किसान और आम आदमी वैसे ही परेशान है। ऊपर से पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि कर सरकार ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। उन्‍होंने कहा कि यदि इस रोक नहीं लगा तो महंगाई बढ़ेगी। खाद्यान्‍न काफी महंगे दाम पर मिलेंगे। उन्‍होंने महंगाई पर तत्‍काल अंकुश लगाने की मांग की है।

इस दौरान प्रेमलता चतुर्वेदी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, रोहन पांडेय, गोपाल गांधी, दिलीप कुमार निषाद, प्रणव उपाध्याय, इं. अभिजीत पाठक, अनिल दूबे, चेतना पांडेय, श्यामशरण श्रीवास्तव, मोहम्मद अरशद, रंजीत चौधरी, सलमान अहमद, राजीव सिंह, सुहेल अंसारी, प्रभात चतुर्वेदी, आशीष प्रताप सिंह, अंशुमान पाठक, अनिकेत सिंह, अमित राव आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के निर्देश पर पूरे जनपद में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना वहीं हुआ जहां पर पेट्रोल पंप रहा है। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनो सरकारें जन विरोधी हैं। आने वाले दिनाें में किसान भी आंदोलन में शामिल होंगे। तब सरकार के पास कोई जवाब नहीं होगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.