मुरादाबाद के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही विपिन सैनी माउंट फ्रेंडशिप पर्वत पर फहराएंगे तिरंगा, मनाली के ल‍िए रवाना

harshita's picture

RGA न्यूज़

मनाली के लिए माउंट फ्रेंडशिप पर्वत पर भारतीय तिरंगा फहराने को रवाना हुए।

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही विपिन सैनी मुरादाबाद से मनाली के लिए माउंट फ्रेंडशिप पर्वत पर भारतीय तिरंगा फहराने को रवाना हुए। कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए भी फ्रेंडशिप पर्वत पर संदेश देंगे। इस पर्वत की ऊंचाई लगभग 17345 फिट है।

मुरादाबाद, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही विपिन सैनी मुरादाबाद से मनाली के लिए माउंट फ्रेंडशिप पर्वत पर भारतीय तिरंगा फहराने को रवाना हुए। कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए भी फ्रेंडशिप पर्वत पर संदेश देंगे। इस पर्वत की ऊंचाई लगभग 17,345 फिट है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने भारतीय तिरंगा सौंपकर पर्वतरोही विपिन सैनी को रवाना किया। इससे पहले भी विपिन सैनी ने काफी सारी चोटियों पर चढ़ाई की है, इसमें अंतरराष्ट्रीय चोटी माउंट किलिमंजारो भी शामिल है। यह साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है।

विपिन सैनी यह अभियान नौ दिन में पूरा करेंगे। पूरे भारत देश को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेश सैनी, महामंत्री सिद्धार्थ शर्मा, महानगर मंत्री विकल कुमार, महानगर कोषाध्यक्ष सतपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, पवन सैनी, शानू मिश्रा मौजूद रहे।

खंड शिक्षाधिकारियों को विकास खंड किए आवंटित :  पंचायत चुनाव से पहले मुरादाबाद आए नए खंड शिक्षाधिकारियों को विकासखंड में तैनाती दे दी गई है। अब नए के साथ पुराने खंड शिक्षाधिकारी विकास खंड में कार्यभार ग्रहण करके स्कूलों की व्यवस्थाओं पर ध्यान देंगे। प्रेम सुख सागर को मूंढापांडे, भुवन प्रकाश को नगर क्षेत्र, नागेंद्र सिंह को नगर क्षेत्र व खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय का अतिरिक्त कार्य, गिरिराज सिंह को ठाकुरद्वारा, उमेंद्र दत्त त्रिपाठी मुरादाबाद विकास खंड, अरुण कुमार को कुंदरकी, उदयवीर को डिलारी, कुंवर सिंह कमल को भगतपुर टांडा, पूनम मधुकर को बिलारी विकास खंड और नरेंद्र को छजलैट ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक जुलाई से शिक्षक स्कूल जाएंगे। इससे पूर्व योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देंगे और स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति चेक करके रिपोर्ट देंगे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.