नदी में उतराता मिला महिला का शव, बेटे ने कहा-नाराज होने पर कर ली खुदकुशी

harshita's picture

RGA न्यूज़ 

पुत्र वकील ने बताया कि माता-पिता खेत में झोपड़ी डालकर रहते हैं। माता-पिता में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद मां भानमती नाराज होकर घर से निकल गई थीं। देर शाम तक वह घर नहीं लौटीं तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की।

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र में तालनवर के पास गुरुवार को आमी नदी में 55 वर्षीय महिला का शव उतराता हुआ मिला। शव की शिनाख्त गीडा क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी मुरलीधर निषाद की पत्नी भानमती देवी के रूप में हुई। उनके बेटे वकील निषाद ने नाराज होने पर मां के खुदकुशी करने की आशंका जताई है। पुलिस को दिए गए बयान में पुत्र वकील ने बताया कि माता-पिता खेत में झोपड़ी डालकर रहते हैं। माता-पिता में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद मां भानमती नाराज होकर घर से निकल गई थीं। देर शाम तक वह घर नहीं लौटीं तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन भी उनकी तलाश करते रहे। तीसरे दिन सुबह भी उन्हें खोजने निकले थे कि इसी बीच तालनवर के पास शव मिलने की जानकारी हुई। भानमती के दो बेटे और पांच बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे अलग रहते हैं। भानमती, पति के साथ सब्जी की खेती कर जीवन यापन करती थीं।

सड़क हादसे में महिला घायल

सहजनवां क्षेत्र के घघसरा बाजार में सड़क हादसे में लालमती पत्नी लालजी घायल हो गईं। संतकबीरनगर जिले के महुली निवासी लालजी, पत्नी के साथ सहजनवां इलाके के भीखरा गांव में रिश्तेदारी में गए थे। गुरुवार शाम को वह लोग घर लौट रहे थे। घघसरा बाजार में बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे लालमती घायल हो गईं।

गाय से टकराकर बाइक सवार घायल

बड़हलगंज इलाके में खड़ेसरी गांव के पास अचानक सड़क पर आई गाय से टकराकर नितीश कुमार घायल हो गए हैं। मऊ के घोसी, अमिला निवासी नितीश, बड़हलगंज जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है।

गायब किशोरी पुलिस को मिली

चौरीचौरा क्षेत्र स्थित तरकुलहा मंदिर परिसर में आयोजित शादी समारोह से गायब 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने ढूंढकर उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि शादी समारोह में सबके सामने मां के फटकराने से नाराज होकर वह चली गई थी। दो दिन पहले मंदिर परिसर में शादी समारोह का आयोजन हुआ था।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.