गोरखपुर में नगर आयुक्त के आवास में घुसे चोर, एक पकड़ा गया 

harshita's picture

RGA न्यूज़

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के आवास में शुक्रवार देर चोर घुस गए। खाना बनाने वाले ने कैंप कार्यालय के बाहर एक चप्पल देखी तो शोर मचाया। इसके बाद चोर अंदर जाकर छुप गया। पुलिस ने रात 1215 बजे एक चोर को हिरासत में ले लिया

गोरखपुर, कैंट थाना क्षेत्र के गांधी गली स्थित नगर आयुक्त अविनाश सिंह के आवास में शुक्रवार देर चोर घुस गए। चोरों ने गार्ड रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। खाना बनाने वाले ने कैंप कार्यालय के बाहर एक चप्पल देखी तो शोर मचाया। इसके बाद चोर अंदर जाकर छुप गया। पुलिस ने रात 12:15 बजे एक चोर को हिरासत में ले लिया। रात 11 बजे के बाद भोजन कर नगर आयुक्त अपने कमरे में चले गए थे। वह कार्यालय का कुछ काम निपटा रहे थे। अचानक कर्मचारियों ने शोर मचाया तो वह बाहर निकले। पता चला कि दो चोर आवास के अंदर घुसे हैं। नगर आयुक्त ने कैंट पुलिस को सूचना दी। नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों ने आवास में दो चोरों के घुसने की जानकारी दी है। एक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

हर सामान बिखरा मिला

आवास में ही नगर आयुक्त का कैंप कार्यालय है। पुलिस की मौजूदगी मेें कैंप कार्यालय की जांच हुई तो कई फाइलें, नगर आयुक्त की फोटो आदि बिखरी मिलीं। लैपटाप भी खुला था। नगर आयुक्त आवास में अकेले रहते हैं।

गार्डों को भी नहीं पता चला

आवास में घुसे चोरों ने गार्ड रूम को बाहर से बंद कर दिया था। उस समय गार्ड सो रहे थे। उनको दरवाजा बाहर से बंद होने की भनक भी नहीं लगी। आवास के पिछले हिस्से में रसोइया रहता है। भोजन करने के बाद वह बाहर की तरफ आया तो कैंप कार्यालय के बाहर एक चप्पल देखकर उसे शक हुआ। वह गार्डों को आवाज देने पहुंच तो पता चला कि गार्ड रूम बाहर से बंद है। उसने शोर मचाकर दरवाजा खोला और गार्डों को बाहर निकाला।

दो जर्मन शेफर्ड कुत्ते भी नहीं पता कर सके

नगर आयुक्त के आवास में दो जर्मन शेफर्ड कुत्ते भी रहते हैं। चोर इतने शातिर तरीके से आवास में दाखिल हुए कि उनको भी नहीं पता चल सका। चोरों के पकड़े जाने के बाद कुत्तों ने भौंकना शुरू किया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.