RGA न्यूज़
पंडितों के अनुसार सुबह 11:15 बजे उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर दावेदारी के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने दो कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पंडितों के अनुसार सुबह 1115 बजे उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुरादाबाद, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर दावेदारी के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने दो कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पंडितों के अनुसार सुबह 11:15 बजे उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान जलशक्ति एवं प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, डॉ. विशेष गुप्ता सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय से शुक्रवार देर शाम तक पार्टी प्रत्याशियों की सूची घोषित होने का इंतजार किया जा रहा। हालांकि मुरादाबाद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने के बजाय सीधे ही नामांकन कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तर से डॉ. शैफाली सिंह के नाम पर सहमति दे थी।