पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन

Praveen Upadhayay's picture

Somnath Chatterjee

RGA न्यूज दिल्ली 

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार देर रात ही डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें कल शाम को हल्का हार्ट अटैक भी आया था, लेकिन कल उन्हें बचा लिया गया था। 

89 वर्षीय चटर्जी गुर्दे से संबंधित बीमारी से गुजर रहे थे।

बता दें कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर बनी हुई थी उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 10 अगस्त को चटर्जी को गुर्दे की बीमारियों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि पिछले दिनों ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।
 
इससे पहले 28 जून को उनकी तबीयत खराब हुई थी। तब उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनकी हालत में सुधार ना होने पर 10 अगस्त को दोबारा भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इस समय डॉ़क्टरों की एक टीम उनकी सेहत की कड़ी निगरानी कर रही थी।

बता दें कि पूर्व लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के बेटे थे। निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक भी थे। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोमनाथ चटर्जी ने सीपीएम के साथ 1968 में की और वह 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे। 1971 में वह पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.