अयोध्‍या के युवक हत्या के संबंध में पुलिस ने साथियों से की पूछताछ

harshita's picture

RGA न्यूज़

अयोध्या के कुमारगंज निवासी सुरेश सिंह गोविंदपुर स्थित इफ्को प्लांट में सुरेश वाहन चलाता था। बुधवार सुबह ग्राम गोविंदपुर स्थित इफ्को प्लांट के बगल स्थित गड्ढे में सुरेश का शव देखा गया था। मृतक के भाई की तहरीर पर उसके साथियों पर केस दर्ज है।

गोरखपुर, सिकरीगंज थाना पुलिस ने चालक सुरेश सिंह की हत्या के आरोप में उसके साथियों ने पूछताछ की है। मृतक के साथियों ने बताया कि सुरेश वाहन से उतर कर कहीं चला गया था और उसके बाद से गायब था। बाद उसका शव गड्ढे में मिला। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। संभव है कि नशे में वह गड्ढे में गिर गया हो। इससे उसकी मौत हुई हो।

अयोध्या के कुमारगंज निवासी सुरेश सिंह गोविंदपुर स्थित इफ्को प्लांट में सुरेश वाहन चलाता था। बुधवार सुबह ग्राम गोविंदपुर स्थित इफ्को प्लांट के बगल स्थित गड्ढे में सुरेश का शव देखा गया था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश के साथ प्लांट में काम करने वाले दिव्यांशु सिंह, आनंद मिश्रा, एकांश तोमर, अजय प्रताप सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चारो से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सुरेश उनके साथ वाहन से गोरखपुर गया था। मंगलवार को वह वाहन से उतरकर कहीं चला गया। उसके बाद लौटा नहीं। काफी छानबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सुरेश सिंह का शव प्लांट से सटे गड्ढे में देखा गया। मृतक के साथियों ने बताया कि सुरेश वाहन से उतरकर कहां गए, यह उन्हें नहीं पता है। एसपी साउथ एके सिंह का कहना है कि मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत पानी में डूबने के चलते हुई है। मृतक नशे का आदी था। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशे में वह गड्ढे में गिर गया होगा। इसकी मौत हो गई होगी। पुलिस इसके अलावा अन्य को लेकर भी छानबीन कर रही है।

कलश यात्रा पर हमला करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

उरुवा के धुरियापार में कलश यात्रा पर हमला करने वाले तीन आरोपित महफूज, सुहेल व महबूब को पुलिस ने गुगिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हमले को लेकर पुलिस ने कुल 22 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। बुधवार को उरुवा थाना क्षेत्र बनकट से कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा धुरियापार स्थित ध्वलेश्वर नाथ मंदिर से जलभरकर लौट रही थी। धुरियापार में एक पेड़ की डाल तोडऩे को लेकर मुसलमानों ने यात्रा पर हमला कर दिया? था। युवतियों से छेडख़ानी की थी। विरोध में श्रद्धालुओं ने उरुवा-धुरियापार मार्ग जाम कर दिया? था। घटना को लेकर पुलिस ने दस नामजद समेत 22 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित महफूज, सुहेल व महबूब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश ङ्क्षसह ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.