![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/22_06_2021-weather_meter_21761662_3.jpg)
RGA न्यूज़
छह से लेकर 10 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।
गर्मी से परेशान लोगों को फिलहाल कल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश न होने के कारण लोग उमस से परेशान रह सकतेे है
मुरादाबाद, गर्मी से परेशान लोगों को फिलहाल कल भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश न होने के कारण लोग उमस से परेशान रह सकतेे हैं। हालांकि छह से लेकर 10 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।
हवा भी न चलने से शरीर से पसीने छूट रहे हैं। पेड़ की छांव में बिना हवा के गर्मी से बुरा हाल हो गया। रविवार का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर गर्मी से अब तो शाम के वक्त भी सन्नाटा सा नजर आने लगा है। बाजार नौ बजे तक खुलने से लोग शाम को ही खरीदारी के लिए निकलते हैं। सुबह दिन निकलते ही जिस तरह सूरज आग उगल रहा है, उससे घर से बाहर निकलने की गृहणियों की हिम्मत नहीं हो रही है।
आगामी दिनों का तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
05-जुलाई 27.0 37.0
06-जुलाई 26.0 37.0
07-जुलाई 25.0 36.0
08-जुलाई 25.0 36.0
09-जुलाई 25.0 34.0
10-जुलाई 25.0 34.0