आज व कल बूंदाबांदी, आठ जुलाई के बाद से झमाझम बारिश के आसार

harshita's picture

RGA न्यूज़

गोरखपुर में मंगलवार को मौसम का दृश्‍य,

 मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरह चलेगी। इसकी अधिकमत गति 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

गोरखपुर, गोरखपुर व इर्द-गिर्द जिलों में मंगलवार व बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी आठ जुलाई के बाद से झमाझम बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार व बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि राजस्थान के ऊपर कुछ वायुमंडलीय परिस्थितियां बन रही हैं। इसके चलते आठ जुलाई के बाद झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। राजस्थान में एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बन रहा है। इसका विस्तार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक हो सकता है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनेगा। इन परिस्थितियाें के चलते गोरखपुर व आस-पास के जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के बीच झमाझम बारिश हो सकती है। महराजगंज व सिद्धार्थनगर जिलों में इसका सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरह चलेगी। इसकी अधिकमत गति 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। कुछ स्थानों पर फुहारेदार बारिश हो सकती है। बता दें सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चौबीस घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ का कहना है अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.