मुरादाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कहा-भाजपा को हराने के ल‍िए महागठबंधन में सभी दलों का स्‍वागत

harshita's picture

RGA न्यूज़

15 जुलाई को मुरादाबाद में बड़ी रैली की तैयारी, जल्द स्थान तय होगा।

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार भाजपा को हराना है। इसके लिए भागेदारी संयुक्त मोर्चा के नाम से महागठबंधन बना रहे हैं।

मुरादाबाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार भाजपा को हराना है। इसके लिए भागेदारी संयुक्त मोर्चा के नाम से महागठबंधन बना रहे हैं। छोटे-बड़े कई दल यूपी में वर्ष 2022 का चुनाव एक साथ होकर चुनाव लड़ेंगे। जिन दलों को भाजपा को हराना है, वह साथ आएं ऐसे सभी दलों का स्वागत है।

पूर्व मंत्री संगठन की समीक्षा करने के लिए मुरादाबाद आए थे। संगठन की समीक्षा के बाद शुक्रवार को सर्किट हाउस में जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली माफ करना चाहते हैं। गरीब का इलाज भी मुफ्त में हो ऐसा चाह रहे हैं। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करना चाहते हैं, यह रिपोर्ट रद्दी की टोकरी में प़ड़ी है। देश में सभी को एक सामान फ्री शिक्षा चाहते हैं। प्रदेश में भाईचारा और रोजगार देने वाली सरकार बनाना चाहते हैं। जब तक अटल विहारी वाजपेयी थे तब तक भारतीय जनता पार्टी थी। अब भाजपा पर गुजरात का कब्जा हो गया है। देश का प्रधानमंत्री गुजराती, राज्यपाल गुजराती, गृह मंत्री गुजराती, सीबीआइ, इडी और आरबीआइ का चीफ भी गुजरात से हैं। कारपोरेट घराने जिनको भाजपा सरकार फायदा पहुंचा रही है, वह भी गुजराती हैं। देश बेचने और खरीदने वाले भी गुजराती हैं। बड़े-बड़े ठेका पट्टी करने वाले गुजराती हैं। भाजपा के लोगों ने देश के सामने झूठ बोला। लोगों को 15-15 लाख देने के लिए देने का वादा किया। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का झूठा वादा करके वोट लिए। महंगाई कम करने का भी वादा किया था। लेकिन, किसी पर भी खरे नहीं उतरे। हम इन्हीं सब मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसके लिए हम कई दलों को मिलाकर महागठबंधन बना रहे हैं। जिन दलों को भाजपा को हराने के लिए महागबंधन में आना है, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि भागेदारी संयुक्त माेर्चा 15 जुलाई को मुरादाबाद में रैली करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही स्थान का चयन कर लिया जाएगा।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.