![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/10_07_2021-sambhal_block_pramukh_chunav_results_21818464_174350532.jpg)
RGA न्यूज़
जनपद की आठ सीटों में से भाजपा के खाते में आई चार सीट।
सम्भल के आठ ब्लाकों में चार पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। इसमें दो सीट पर भाजपा पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुकी है। शनिवार को हुए छह सीटों के चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है।
मुरादाबाद। सम्भल के आठ ब्लाकों में चार पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। इसमें दो सीट पर भाजपा पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुकी है। शनिवार को हुए छह सीटों के चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। उसे दो सीट पर विजय मिली जबकि सपा ने तीन जीता। एक सीट निर्दल के खाते में गई।
सम्भल ब्लाक के चुनाव में सपा की प्रत्याशी सुषमा चौधरी ने कुल पड़े 139 मत में से 93 पाकर जीत दर्ज किया। भाजपा प्रत्याशी कुसुम को 47 मतों से यह सीट गंवानी पड़ी। यहां एक वोट निरस्त रहा। असमोली ब्लाक के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के करीबी बताने वाले अनुज चौधरी निर्दल प्रत्याशी संतोष से 10 मत से हारे। संतोष को 66 व अनुज को 56 मत मिला। यहां 122 मत पड़े। एक ने वोट नहीं डाला। बहजोई जिला मुख्यालय है और यहां पर भी सपा ने जीत का परचम लहरा दिया। यहां भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव की पत्नी नगीना यादव सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से 12 वोट से चुनाव हार गईं। नगीना को 36 जबकि डिंपल को 48 मत मिले। जुनावई में भी भाजपा को सीट गंवानी पड़ी। भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव के बेटे व तत्कालीन ब्लाक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव को भी हार का मुंह देखना पड़ा। दिव्य प्रकाश को सपा प्रत्याशी रवि यादव ने 3 मतों से हराया। दिव्य प्रकाश को 35 जबकि रवि को 38 मत मिले। पवांसा में भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमारी ने शानदार तरीके से 93 मतों से जीत दर्ज की। यहां बीजेपी ने 110 मत पाकर सपा प्रत्याशी विनोद कुमार को 93 मत से हराया। सपा को महज 17 मत मिले। तीन मत निरस्त रहे। रजपुरा में चुनाव अजीबोगरीब रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी ममता यादव 44 मत पाकर सपा प्रत्याशी अनीता यादव को 23 मत से हराया। अनीता को 21 मत मिले। एक मत निर्दल बृृृजलता को मिला। यहा 24 बीडीसी ने वोट नहीं डाला। इसके पहले भाजपा ने बनियाखेड़ा में राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी सुगंधा जबकि गुन्नौर में आशीष कुमार को निर्विरोध जीत दिला दी थी।