![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANEWS
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला 'आप' और भाजपा के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आप और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट।”
न्यूज के अनुसार, केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।
उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा और कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया भी नहीं बढ़ता।
ज्ञात हो कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटें जीती थीं और कांग्रेस व आप खाता तक नहीं खोल सकी थीं।