पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे दोपहर 2.30 बजे pseb.ac.in पर इस लिंक से करें चेक

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

PSEB 12th Result 2021 पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) यानि पंजाब बोर्ड द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान सीनियर सेकेंड्री के छात्र-छात्राओं के लिए पीएसईबी 12वीं कक्षा रिजल्ट 2021 की घोषणा आज 30 जुलाई 2021 को की जाएगी

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक को घोषणा के बाद बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली।: लगभग दो माह से पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा की राह देख रहे पंजाब बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) यानि पंजाब बोर्ड द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान सीनियर सेकेंड्री के छात्र-छात्राओं के लिए पीएसईबी 12वीं कक्षा रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 30 जुलाई 2021 को की जाएगी। पंजाब बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएसईबी सीनियर सेकेंड्री रिजल्ट 2021 आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं, पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक को घोषणा के बाद बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। हालांकि, पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी एक्टिव किया जाएगा।

पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 इन स्टेप मे करे

पंजाब बोर्ड के सीनियर सेकेंड्री कक्षा के छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा की जाएगी। निर्धारित समय पर घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपना पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें और होम पेज पर ही दिये गये लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में उपलब्ध कराये जाने वाले रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (जैसे – रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना पंजाब 12वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर

बता दें कि कोरोना (कोविड-19) महामारी की दूसरी लहर के चलते वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को पंजाब सरकार द्वारा रद्द किया गया था। इसके बाद राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा था कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा सीनियर सेकेंड्री नतीजों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पैटर्न पर तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सरकारी, ऐडेड और प्राइवेट स्कूलों से कुल 3,08,000 स्टूडेंट्स कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया था।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.