Ayushmann Khurrana ने श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर दिया ट्रिब्यूट, लम्हे फिल्म का गाना गाते आए नजर

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

इस खास मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी श्रीदेवी को खास तौर पर ट्रिब्यूट दिया है। आयुष्मान ने श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर अभिनेत्री की सबसे सफल फिल्मों में एक फिल्म का गाना गाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

आयुष्मा खुराना ने श्रीदेवी के बर्थडे पर दिया खास ट्रिब्यूट, फोटो सभार: Instagram/Twitter

 नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्रीश्रीदेवी का आज 58वां जन्मदिन है। श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी श्रीदेवी को खास तौर पर ट्रिब्यूट दिया है। आयुष्मान ने श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर अभिनेत्री की सबसे सफल फिल्मों में एक फिल्म का गाना गाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर सभी लोगों ने दिवंगत अभिनेत्री को याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म 'लम्हे' का गाना 'कभी मैं कहूं' गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आयुष्मान के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं

इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा है, 'श्रीदेवी जी के बर्थडे पर ये पुराना वीडियो शेयर कर रहा हूं।' इस वीडियो को आयुष्मान के साथ साथ श्रीदेवी के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ अभिनेता की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आयुष्मान के अलावा अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर जैसे कई और भी सितारों ने श्रीदेवी के 58वें जन्मदिन पर अभिनेत्री को याद किया है।

बता दें कि श्रीदेवी का पूरा नाम 'श्रीदेवी अम्मा यंगर अय्यपन' था। उन्होंने अपने दौर के सभी बड़े और दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं। उन्होंने 50 सालों तक फिल्मों में काम किया। इस दौरान कई बार उनका करियर ग्राफ गिरा भी लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के दम पर हर बार साबित किया कि वो क्यों बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार बनीं। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक होटल के कमरे में हो गया था। श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से पूरा फिल्म जगत और साथ ही साथ उनके तमाम फैंस भी स्तब्ध रह गए थे। श्रीदेवी को आज भी उनके फैंस उतना ही प्यार करते हैं। जितना उनके जीते- जी किया जाता था।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.