![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/22_08_2021-vastu_money_21950713.jpg)
RGA news
Vastu Tips of Money वास्तुशास्त्र हमारे घर और आस-पास की ऊर्जा के संतुलन के सिद्घान्त पर आधारित है। है।वास्तु के अनुरूप हम अपने घर की इसी ऊर्जा का संतुलन कर जीवन में सुख-शांति और धन लाभ भी अर्जित कर सकते हैं
धन लाभ के लिए अपनाएं वास्तुशास्त्र के ये उपाय,दूर होगी आर्थिक तंगी
Vastu Tips of Money: वास्तुशास्त्र हमारे घर और आस-पास की ऊर्जा के संतुलन के सिद्घान्त पर आधारित है। वास्तु शास्त्र हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियों और वस्तुओं के संयोजन से कई प्रकार के लाभ पा सकते हैं। ऐसा करने के लिए वास्तुशास्त्र मुख्यतः नकारात्मक ऊर्जा को नियंत्रित करने तथा सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि लाने का प्रयास किया जाता है।वास्तु के अनुरूप हम अपने घर की इसी ऊर्जा का संतुलन कर जीवन में सुख-शांति और धन लाभ भी अर्जित कर सकते हैं। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनको अपनाकर आप धन लाभ पा सकते हैं
1-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए और नकारात्मकता को बाहर करने का सबसे सरल उपाय है, रोज सुबह घर के मंदिर में घी का दीपक जरूर जालाएं।
2- घर की सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घर की साफ सफाई करना बहुत जरूरी है। कूड़े और कबाड़ का ढ़ेर घर में न लगाएं, ऐसा करने से घर में नकारात्मकता में वृद्धि होती है
3- धन लाभ पाने के लिए सुबह घर की सफाई करके पूरे घर में पान के पत्ते से हल्दी मिला पानी छिड़कें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।
4- घर के ईशान कोण में श्रीयंत्र स्थापित करने से घर की सारी आर्थिक तंगी दूर होती है और आर्थिक लाभ होता है।
5- उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। वास्तु के अनुसार अपनी दुकान के गल्ले या घर की तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से कुबेर कभी तिजोरी खाली नहीं होने देते।
6- घर की उत्तर दिशा के कमरे में एक कांच का बाउल रख दीजिए और इस बाउल में चांदी के सिक्के डाल दीजिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
7-घर की उत्तर पूर्व दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए और रोज शाम को घी के दीपक से उनकी आरती उतारें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
8- घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने के लिए सबसे सरल उपाय है घर के द्वार पर या उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज उसमें जल चढ़ाना चाहिए।