महेश मांजरेकर की बेटी सई ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, बोलीं- वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

सर्जरी के बाद अब महेश अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। महेश के डिस्चार्ज होने के बाद उनकी बेटी सई ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंन बताया कि सर्जरी के बाद उनके पिता की हालत अब ठीक है। उन्होंने अपने पिता को स्ट्रॉन्ग बताया है।

बेटी सई मांजरेकर के साथ महेश मांजरेकर

 नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर कुछ दिनों से थोड़े बीमार चल रहे हैं। महेश मांजरेकर ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे। जिसके बाद हाल ही में उनकी ब्लैडर कैंसर सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अब महेश मांजरेकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। महेश के डिस्चार्ज होने के बाद उनकी बेटी सई मांजरेकर ने हाल ही में अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंन बताया कि सर्जरी के बाद उनके पिता की हालत अब ठीक है। उन्होंने अपने पिता को स्ट्रॉन्ग बताया है।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान सई मांजरेकर ने बताया कि 'वो अब ठीक हैं और पहले से बेहतर हैं। मैं फिलहाल उनके बारे में ज्यादा नहीं कह सकती। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में बात सामने आने पर पापा सहज होंगे। इसलिए मैं इंतजार कर रही हूं, वो खुद ठीक होने के बाद अपना अनुभव शेयर करेंगे। कम शब्दों में, वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं और मुझे उन पर गर्व है।' सई ने आगे अपने पिता को ऐसी हालत में देखने के सवाल पर कहा कि, 'अगर मैं इस बारे में बात करती रहूंगी तो मुझे लगता है कि मैं बहुत कुछ कह जाऊंगी। मुझे फिलहाल इस बारे में बात नहीं करना चाहिए। मैं उनकी प्राइवेसी की इज्जत करती हूं और उन्होंने कहा है फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहना।'

बता दें कि करीब 10-12 दिन पहले महेश को मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। यहां महेश मांजरेकर की ब्लैडर कैंसर की सर्जरी हुई है। अभिनेता का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब वो अपने घर वापस आकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि महेश मांजरेकर इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक और एक्टर हैं। महेश मांजरेकर ने हिंदी के अलावा तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.