RGA news
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से 2018 में शादी की थी। दोनों ने गोलियों की रासलीला रामलीला बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया था। अब दोनों 83 में साथ दिखेंगे। कबीर ख़ान निर्देशित फ़िल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है
नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अक्सर अपने फैंस और फॉलोअर्स से संवाद करने के लिए सोशल मीडिया में चैट सेशन रखते हैं। इस दौरान फैंस कई दिलचस्प सवाल पूछते हैं, मगर कई बार चौंकाने वाले सवाल सामने आते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ परिणीति चोपड़ा के साथ, जब मंगलवार को उन्होंने अपने फैंस के साथ सेशन रखा। एक फैन ने उनसे रणवीर सिंह को लेकर अजीबोग़रीब सवाल पूछ लिया। परिणीति ने सवाल का रुख़ सीधे रणवीर की तरफ़ मोड़ दिय
दरअसल, चैट सेशन में फैन ने लिखा- रणवीर सिंह पापा बन गया, जिसके जवाब में परिणीति ने रणवीर सिंह को टैग करके लिखा- कृपया, पुष्टि कीजिए। बता दें, रणवीर और परिणीति अच्छे दोस्त हैं। परिणीति ने अपना डेब्यू रणवीर सिंह के साथ लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल से 2011 में किया था। इसके बाद दोनों किल दिल में साथ आये। इस फ़िल्म में अली ज़फ़र और गोविंदा भी अहम किरदारो
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से 2018 में शादी की थी। दोनों ने गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया था। अब दोनों 83 में साथ दिखेंगे। कबीर ख़ान निर्देशित फ़िल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है। फ़िल्म में रणवीर, कपिल देव के किरदार में हैं, जो उस समय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। वहीं, दीपिका उनकी पत्नी के रोल में नज़र आएंगी। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ टाल दी गयी थी और अभी तक नई रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया गया ह
रणवीर ने हाल ही में करण जौहर की फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू की है, जिसमें आलिया भट्ट फीमेल लीड हैं, वहीं धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी की सर्कस और जयेशभाई जोरदार उनकी आने वाली फ़िल्में हैं। रोहित की सूर्यवंशी में भी रणवीर कैमियो में दिखेंगे। छोटे पर्दे पर भी रणवीर अपना क्विज़ शो बिग पिक्चर लेकर आ रहे हैं।