सुनील बसंल बोले, विधानसभा चुनाव के लिए शक्ति केंद्र और बूथ समितियों को सक्रिय करने की जरूरत

harshita's picture

RGA न्यूज़

गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के जिलाध्यक्ष और 62 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात विस्तारकों की बैठक सुबह 11 बजे से गोरखपुर क्लब में शुरू हुई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विधानसभा चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल। 

गोरखपुर ,गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के जिलाध्यक्ष और 62 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात विस्तारकों की बैठक सुबह 11 बजे से गोरखपुर क्लब में शुरू हुई। पहले सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक और बृज बहादुर ने सभी विस्तारकों और जिलाध्यक्षों से परिचय कराया। विधानसभा क्षेत्र में कार्य करने का तरीका बताया गया। इस बैठक में मौजूद विस्तारक पालकों से भी फीड बैक लिया गया। इसके अलावा पार्टी द्वारा चलाई जा रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई और क्षेत्र में रह कर उसका क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्षों, विस्तारकों और पालकों की बैठक में क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख श्रवण पांडेय और डा. पंकज सिंह ने अपने सुझाव रखे।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का संबोधन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख और विस्तारक समन्वय बनाकर हर बूथ पर कम से कम सौ नया सदस्य बनाएं। उन्होंने पुराने सदस्यों का सत्यापन कराने के लिए भी कहा, ताकि मतदाता की सही तस्वीर अपने पास रहे। उन्होंने पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य को प्राथमिकता से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र और बूथ समितियों को सक्रिय करने की जरूरत है

संगठन की पूंजी और भविष्य हैं विस्तारक

बंसल ने कहा कि विस्तारक संगठन की पूंजी और भविष्य हैं, इसलिए जिलाध्यक्ष और जिला पालक की जिम्मेदारी है कि वह विस्तारक को संभाल कर रखें और उन्हें संगठन के लिए उपयोगी बनाएं। इसके अलावा आगत अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी एन पाठक, सतेंद्र सिन्हा, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मंत्री जनार्दन तिवारी जी, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, अजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, देवेश श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, मनोज शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

गोरखपुर आज आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज सुबह कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर आयेंगे। सर्वप्रथम सुबह 9 बजे गीता प्रेस रोड पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जन संपर्क करेंगे और इससे संबंधित पत्रक बाटेंगे। फिर गोरखपुर क्लब में शिक्षक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय टीम को संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह के हवाले से मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कुशीनगर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वहां से लौट कर गोरखपुर सर्किट हाऊस आयेंगे। यहां पर शाम छह बजे से गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों की बैठक लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष देर रात कृषक एक्सप्रेस से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.