![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_10_2021-jahid_22096825_91416657.jpg)
RGA न्यूज़
बचाने उतरे एक राहगीर की भी जान चली गई। हादसा पानीपत के सेक्टर 24 स्थित टीडीआइ कनाट एस्टेट में हुआ। साइट इंजीनियर का रिश्ता तय हो गया था। अगले महीने शादी थी। वह बड़ौली का रहने वाला था।
मजदूर जाहिद अमरोहा के गांव तलबड़ा का रहने वाला था।
मुरादाबाद, हरियाणा के पानीपत जिले में बड़ा हादसा हो गया। इसमें अमरोहा के भी एक मजदूर की जान चली गई। सीवर की सफाई करने के दौरान मजदूर जाहिद और साइट इंजीनियर सुमित मिटान की मौत हो गई। इन्हें बचाने उतरे एक राहगीर की भी जान चली गई। हादसा पानीपत के सेक्टर 24 स्थित टीडीआइ कनाट एस्टेट में हुआ। साइट इंजीनियर का रिश्ता तय हो गया था। अगले महीने शादी थी। वह बड़ौली का रहने वाला था।
मजदूर जाहिद अमरोहा के गांव तलबड़ा का रहने वाला था। ठेकेदार के पास काम करता था। उसी के गांव का चचेरा भाई सलमान भी सफाई करने उतरा था। वह बच गया। हुआ ये कि टीडीआइ में सीवर टैंक ब्लाक हो गया था। यहां पर केतन कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण और मरम्मत का काम करती है। कंपनी के साइट बड़ौली गांव के साइट इंजीनियर सुमित मिटान ने जाहिद और सलमान को टैंक की सफाई करने के लिए बुलाया। दोनों टैंक में उतरे। इसी दौरान जाहिद ने सलमान से कहा कि गैस सिर पर चढ़ रही है। बाहर निकलते हैं। दोनों ऊपर आने लगे। सलमान तो बाहर आ गया लेकिन जाहिद ऊपर आते-आते एकदम नीचे गिर गया। सलमान की हालत ठीक नहीं थी। सुमित मिटान उसी समय टैंक में नीचे उतरे। वह भी बाहर नहीं आ सके। तभी वहां राहगीर ने हालात देखे तो वह दोनों को बाहर निकालने के लिए टैंक में उतर गए। तीनों की ही दम घुटने से मौत हो गई
तीन भाई-बहनों से में सबसे बड़ा था सुमित : सुमित ने पाइट कालेज से बीटेक की थी। वह तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उससे छोटी एक बहन और एक भाई है। 2017 से 2019 तक उसने ठेकेदार के पास काम किया। इसके बाद से वह केतन कंस्ट्रक्शन कंपनी में साइट इंजीनियर नियुक्त हुआ था।
दो महीने पहले आया था जाहिद : जाहिद अमरोहा अपने गांव से दो महीने पहले ही पानीपत में आया था। अपने चचेरे भाई सलमान को भी साथ ले आया था। यहां एल्डिको में ठेकेदार राममूर्ति के पास काम करते थे। ठेकेदार ने इन्हें टीडीआइ में पेंट और चिनाई और मरम्मत के काम के लिए भेजा था। जाहिद पांच भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था।