व‍िधानसभा चुनाव में बूथ जिताने वाले सपा कार्यकर्ता सम्मानित होंगे

harshita's picture

RGA न्यूज़

 जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में छजलैट क्षेत्र के कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार में आते ही बूथ जिताने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे रहें।

बूथ जिताने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मुरादाबाद, जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में छजलैट क्षेत्र के कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार में आते ही बूथ जिताने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

चक्कर की मिलक स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित समारोह में विकास खंड छजलैट के ग्राम मेहंदीपुर सिकंदरपुर के मनोज चौधरी, अंकुर चौधरी, रविंद्र चौधरी, कुलदीप भारद्वाज, पुष्पेंद्र कुमार, संजीव चौधरी, रोहित चौधरी, सूर्यपाल सिंह, हेमराज सिंह, सुमित चौधरी, हितेश चौधरी, ओंकार सिंह अमित ढिल्लो, पवित्र चौधरी, ओंकार सिंह, संदीप चौधरी, आसिफ मलिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दूसरे दलों के लोग बड़ी संख्या में हमारे साथ आ रहे हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ जिताने की जिम्मेदारी हर साथी को दी जा रही है। कार्यक्रम में गोल्डी शर्मा, मेराज पाशा, फिरासत हुसैन गामा, नितिन शर्मा, विवेक चौहान, गौरव चौहान, आदि लोग उपस्थित रहे।

विधायक ने असमोली में बनाया कैंप कार्यालय : असमोली विधायक पिंकी यादव ने अपना कैंप कार्यालय असमोली में बना लिया। कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूर्व मंत्री विजेंद्रपाल सिंह यादव ने फीता काटकर कैप कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद सपा विधायक पिंकी यादव ने कहा कि जनता अब सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। क्योंकि वर्तमान सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए एकजुट हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में सभी विधानसभा में जाकर जन जागरण करने का काम किया जा रहा है। जिससे समाजवादी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि जनता कि नजर प्रदेश बचाने पर है। कार्यक्रम की अध्यक्ष असरार अहमद और संचालन ताहिर उल्ला खां ने किया। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.