RGA न्यूज़
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजीपुर बार्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि धरना अभी तक चल रहा है। निश्चित ही हम सबकी मेहनत रंग लाएगी।
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का हाल जाना।
मुरादाबाद, अमरोहा में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजीपुर बार्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। रास्ते में जोया टोल प्लाजा पर दो मिनट के लिए ठहरे और धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का हाल जाना। कहा कि उनका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। इसलिए किसान एकजुटता बनाए रखें।
सुबह करीब साढ़े दस बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता जोया टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां धरने पर बैठे कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और स्वागत किया। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह गाजीपुर बार्डर से तड़के में निकले हैं और लखीमपुर खीरी जा रहे हैं। वहां पर भी कुछ कार्यकर्ताओं से वार्ता करनी है। धरना अभी तक चल रहा है। निश्चित ही हम सबकी मेहनत रंग लाएगी। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से 17 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि विशाल महापंचायत होनी चाहिए। सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें। दो मिनट ठहरने के बाद वह यहां से आगे के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, ब्लाक अध्यक्ष योगिन्द्र सिंह, जनम सिह, भगवंत सिंह, जसपाल सिंह, कृण्णवीर, जयपाल सिंह, महाराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
अभाविप को मजबूत बनाने पर जोर : अमरोहा में राजकीय इंटर कालेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें जिला संगठन मंत्री सिदार्थ स्वामी ने अभाविप के कार्यों के बारे में छात्र छात्राओं को बताया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और अभाविप के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर विद्यार्थी मौजूद रहे।