

RGA न्यूज़
विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 12 हजार नए सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
भाजपा के अर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते प्रदेश संयोजक सुधीर हलविसिया।
गोरखपुर, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से आयोजित हो रहीं प्रकोष्ठों की बैठक के क्रम में मंगलवार को पार्टी के बेनीगंज कार्यालय में आर्थिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र में आने वाले 10 जिलों के आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से क्षेत्र में 12 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ।
लक्ष्य हासिल करने में पदाधिकारियों के जुटने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर हलवासिया ने पदाधिकारियों से अपील की कि वह निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने जुट जाएं। ऐसा करके ही वह विधानसभा चुनाव में अपना ठोस योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। कहा कि भाजपा किसी भी वाद से उठकर कार्य करती है, इसीलिए यह सभी की चहेती पार्टी बन सकी
कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा
राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह जाति, धर्म व वर्ग से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है। प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविध उपलब्ध कराना है। स्वागत लक्षण सिंह ओर संचालन ध्रुव श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रवीण सिंह, अतुल राय, उमेश शाही, राजेश जायसवाल, उमेश मद्धेशिया, ईश्वर चन्द सिंह, अनिल अग्रहरी, परमात्मा, अतुल गुप्ता, ऋषि दुबे आदि मौजूद रहे।
नवरात्र बाद होगी जीडीए बोर्ड की बैठक
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) बोर्ड की 170वीं बैठक अब दशहरा के बाद होगी। जल्द ही नई तिथि घोषित कर दी जाएगी। यह बैठक मंगलवार को दोपहर बाद 3.30 बजे से होनी थी लेकिन कतिपय कारणों से बैठक को स्थगित कर दिया।
बैठक में कई बिंदुओं पर लिया जाना था निर्णय
बैठक में एक भूखंड पर एक से अधिक मानचित्र पास करने की अनुमति सहित कई बिन्दुओं पर निर्णय लिया जाना था। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि बैठक की नई तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।