निजी बस में भाजपा नेता की बहन के साथ बदसलूकी, पुलिस कर्मियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक

harshita's picture

RGA न्यूज़

क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को जानकारी देते हुए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

चौपला पुलिस चौकी प्रभारी पर भी लगाया अभद्रता का आरोप, विधायक पहुंचे

मुरादाबाद, अमरोहा के गजरौला में एक निजी बस में सवार भाजपा नेता की बहन के साथ बदसलूकी करने पर हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता व उनके साथी चौपला पुलिस चौकी पर पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने चौकी पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत किया।

दरअसल, बुधवार की दोपहर में एक भाजपा नेता की बहन दिल्ली से गजरौला आने के लिए रोडवेज की शक्ल में चल रही निजी बस में सवार हो गई। जब उसे जानकारी हुई क‍ि बस निजी है तो उसने टिकट वापस करते हुए उतरने की बात कही। आरोप है कि बस के कंडक्टर ने टिकट वापस करने से इन्‍कार करते हुए युवती के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। बाद में युवती ने घटना की जानकारी अपने भाई भाजपा नेता को दी। वह अपने साथियों के साथ चौपला पुलिस चौकी पर पहुंचे और बस को रुकवा लिया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। आरोप है कि चौपला पुलिस चौकी द्वारा बस के चालक व कंडक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई न करते हुए चौकी पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी पर हंगामा करते हुए पुलिस से नोकझोंक करनी शुरू कर दी। प्रकरण की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को जानकारी देते हुए अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने व तत्काल प्रभाव से बस को सीज करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.