RGA न्यूज़
अब जनता खुशहाली के साथ जी रही है। केंद्र सरकार ने भी गांव-गांव बिजली पहुंचने का काम किया। देश कर हर गांव रोशन है। मोदी-योगी के शासन में हर वर्ग का विकास हो रहा है। इसलिए यूपी में फिर से कमल खिलेगा।
केंद्र सरकार ने भी गांव-गांव बिजली पहुंचने का काम किया।
मुरादाबाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पूर्व की सरकार में उत्तर-प्रदेश में गुंडाराज था। हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस करता था। लेकिन, प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो लोगों को गुंडाराज से मुक्ति दिलाई। अब जनता खुशहाली के साथ जी रही है। केंद्र सरकार ने भी गांव-गांव बिजली पहुंचने का काम किया। देश कर हर गांव रोशन है। मोदी-योगी के शासन में हर वर्ग का विकास हो रहा है। इसलिए यूपी में फिर से कमल खिलेगा।
अमरोहा के गजरौला पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, पश्चिम उत्तर-प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का काफिला देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोश के साथ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद मंच पर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बोले, मैं दिन भर में गांवों में घूमता हूं। जनता की बातें सुनता हूं। प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से खुश है। इसलिए फिर से कमल खिलेगा।