![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/03_11_2021-aryan1_22175576.jpg)
RGA news
बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान के बेटे आर्यन ख़ान जेल से रिहा होकर घर आ गए हैं। आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अरेस्ट कर रखा था उनके साथ उनके बेस्ट फ्रेंड अरबाज़ मर्चेंट भी जेल में बंद
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान के बेटे आर्यन ख़ान जेल से रिहा होकर घर आ गए हैं। आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अरेस्ट कर रखा था, उनके साथ उनके बेस्ट फ्रेंड अरबाज़ मर्चेंट भी जेल में बंद थे। लेकिन 28 अक्टूबर को दोनों को मिल गई और अब दोनों ही घर आ गए हैं। लेकिन घर आने के बाद से दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना रखी है। जी हां, इस बात का खुलासा ख़ुद अरबाज़ के पिता असलमन ने किया है। ईटाइम्स से बातचीत में असलम ने बताया है आर्यन और अरबाज़ एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं और न ही फिलहाल करेंगे पर ऐसा क्यों?L
दरअसल, कुछ कानूनी कारणों की वजह से दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना रखी है। असलम ने बताया, ‘आर्यन और अरबाज़ जब से रिहा होकर घर वापस आए हैं उसके बाद से एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन ऐसा बेल की शर्तों की वजह से हो रहा है। ऐसा करना अरबाज़ के लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन उसका कहना है कि वो सिस्टम के हिसाब से चलेगा, उसे फॉलो करेगा। दोबारा उस नरक में कौन जाना चाहता है। वो आर्यन का बेस्ट फ्रेंड है और ऐसा कुछ नहीं करेगा जो उसे या आर्यन को मुसीबत में डाले। इसलिए वो दोनों एक दूसरे से अल
आपको बता दें कि एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर रेव पार्टी के दौरान छापेमारी कर आर्यन और अरबाज़ को हिरासत में लिया था। इसके अगले ही दिन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अरबाज़ के पास कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद भी हुआ था। हालांकि अब दोनों को ही बेल मिल चुकी है। इस केस में आर्यन और अरबाज़ को करीब 25 दिन मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ा।