इन राश‍ियों के लोगों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना, बढ़ेगी टेंशन, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव ब

आज आप का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ नहीं है।

मुरादाबाद,।  आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इससे आज मेष राशि के लोग निराशा महसूस करेंगे। वृष राशि के लोगों को आज अनेक प्रकार से लाभ होगा। मिथुन राशि के लोगों के लिए आज प्रेम संबंध सौभाग्यदायक रहेगा। कर्क राशि के लोगों की वाणी में मधुरता रहेगी। सिंह राश‍ि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। कन्या राशि के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य कमजोर रहेगा। तुला राशि के लोग आज महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच समझकर लें। वृश्चिक राशि के लोगों को आज माता- पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धनु राशि के लोगों का आज पड़ोस‍ियों से संबंध मधुर रहेगा। मकर राशि के लोगों को आज कड़ा संघर्ष करना होगा। कुम्भ राशि के लोग आज सामाज‍िक गतिविधियों में शाम‍िल होंगे। मीन राशि के लोगों के मन मे उदासी रहेगी। आज पौष मास की अमावस्या है, गरीबों को अन्न एवं वस्त्र का दान करें, सभी मनोकामना पूर्ण होगी। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है। फल एवं सब्जी के भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल प

मेष -आज आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है और आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। सड़क पर चलते समय और गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष -आज आप निश्चित रूप से समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। द‍िन प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

मिथुन- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम नहीं है।

कर्क -आज आप का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ नहीं है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं है, वाणी पर विशेष ध्यान दें।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.