नए साल में वाणिज्य गैस सिलेंडर उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत, अब 102 रुपये कम देनी होगी कीमत

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

वाणिज्य गैस सिलेंडर में 19 किलो गैस होती है। पहली जनवरी से वाणिज्य गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की कटौती कर दी गई है। अब यह 2037 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से म‍िलनी शुरू हो गई है

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं।

मुरादाबाद, । तेल कंपनियों ने व्यवसायियों को राहत देेने का काम किया है। नए साल पर वाणिज्य गैस सिलेंडर की कीमत 102 रुपये कम किए गए हैं। पिछले कुछ माह से वाणिज्य गैस सिलेंडर की कीमतों में तेल कंपनियों की ओर से लगातार वृद्धि  की जा रही थी। इससे दिसंबर में कीमत बढ़कर 2139 रुपये हो गई थी।

वाणिज्य गैस सिलेंडर में 19 किलो गैस होती है। पहली जनवरी से वाणिज्य गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की कटौती कर दी गई है। अब यह 2037 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से म‍िलनी शुरू हो गई है। गैस की कीमत कम होने से होटल, ढाबा, फैक्ट्री संचालकों को राहत मिलेगी। घरेलू गैस सिलेंडर में 14.2 किलो गैस होती है। इसके कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी भी यह 921 रुपये प्रति सिलेंडर ब‍िक रही

सरकार ने दिया सहारा तो आत्मनिर्भर बनकर तस्वीर बदल रही महिलाएं : प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं को भी आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। यही वजह है कि वर्तमान में महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनकर तस्वीर बदलने का काम कर रहीं हैं। यह बात विधायक राजीव तरारा ने अमरोहा के गजरौला में कही। स्थानीय ब्लाक में महिला संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कहा कि सरकार ने कदम बढ़ाया तो महिलाओं ने भी अपने हुनर का परचम लहराया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलााई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रत्येक बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने व संपर्क अभियान हेतु आवश्यक टिप्स भी दिए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा ने भी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर आगे भी इस तरह समृद्धि के रास्ते पर चलना है तो भाजपा की सरकार जरूरी है। ब्लाक प्रमुख मिनाक्षी चौधरी ने सभी महिलाओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.