

RGAन्यूज़
गोरखपुर में बुधवार को दिन में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। जिले में करीब साढ़े चार लाख एकड़ में गेहूं की बोआई की गई है। यदि बुधवार को बारिश होती है तो किसानों को दूसरी सिंचाई में बड़ी राहत मिल सकती है।
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में बुधवार को बारिश की संभावना बन रही है। -
गोरखपुर,। Gorakhpur Weather News: बुधवार को जिले में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के आसार हैं। इससे किसानों को गेहूं की दूसरी सिंचाई के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है। मंगलवार की रात भी बारिश से गेहूं की खेती करने वाले किसानों को बड़ा लाभ मिला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बारिश होने के बाद तापमान में फिर गिरावट आ सक
ऐसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। बता दें जिले में करीब साढ़े चार लाख एकड़ में गेहूं की बोआई की गई है। किसान गेहूं की पहली सिंचाई कर चुके हैं। वह खेतों में यूरिया का भुरकाव करके दूसरी सिंचाई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यदि बुधवार को बारिश होती है तो किसानों को दूसरी सिंचाई में बड़ी राहत मिल सकती
मंगलवार को औसत से पांच डिग्री गर्म रही रात
मंगलवार की रात का तापमान 11 जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिम रहा। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी माह के औसत न्यूनतम तापमान से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जनवरी माह का औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है, जनवरी माह का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है
ऐसा रहा कल का मौसम
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को दिन में चटख धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत रही। पार्क व बाजार इसके चलते गुलजार देखे गए। बच्चे पार्कों में झूला-झूलते नजर आए।