![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_01_2022-up_chunav_2022_22377996.jpg)
RGAन्यूज़
UP Election 2022 नवाब खानदान का रामपुर की सियासत में लंबे समय तक दबदबा रहा है। नवाब जुल्फिकार अली खां पांच बार सांसद बने तो उनकी पत्नी बेगम नूरबानो दो बार रामपुर से चुनी गईं। उनके बेटे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली लगातार पांच बार चुनाव जीते
नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी लगातार पांच बार विधायक का चुनाव जीते हैं।
रामपुर,: नवाब खानदान का रामपुर की सियासत में लंबे समय तक दबदबा रहा है। नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां पांच बार सांसद बने तो उनकी पत्नी बेगम नूरबानो दो बार रामपुर से लोकसभा सदस्य चुनी गईं। उनके बेटे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी लगातार पांच बार विधायक का चुनाव जीते हैं। एक बार तो उन्होंने विधायक बनने के 11 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह दूसरी पार्टी में शामिल हो गए और उपचुनाव में भी जीत गए।
नवेद मियां पहली बार 1996 में विधायक बने थे। तब वह कांग्रेस के टिकट पर बिलासपुर विधान सभा सीट से चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद साल 2002 में हुए चुनाव में भी वह कांग्रेस के टिकट पर स्वार से विधायक बने। लेकिन, साल 2003 में कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हो गए और मायावती की सरकार में मंत्री बन गए। उसी साल बसपा की सरकार गिर गई और सपा सत्ता में आ गई। इसपर नवेद मियां सपा में
वर्ष 2007 में विधान सभा चुनाव हुए तो नवेद मियां स्वार से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए। लेकिन, तब प्रदेश में बसपा की सरकार बन गई। इसपर नवेद मियां ने विधायक चुने जाने के 11 दिन बाद ही सपा और विधायकी से इस्तीफा दे दिया। तब यहां उप चुनाव हुआ। इसमें वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और पहले से भी ज्यादा वोटों से जीते।
दो साल से खाली है सीटः वर्ष 2012 के चुनाव में भी नवेद मियां स्वार सीट से ही विधायक चुने गए। लेकिन, 2017 के चुनाव में हार गए। उनके मुकाबले सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम चुनाव जीत गए, किंतु कम उम्र में चुनाव लड़ने के आरोप में हाईकोर्ट ने उनकी विधायकी रद्द कर दी। करीब दो साल से यह सीट रिक्त चल रही है। नवेद मियां इस बार स्वार के बजाय रामपुर शहर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह इसके लिए प्रचार भी कर रहे