आलिया और रणबीर शादी के बाद इस बड़े मंदिर में कर सकते हैं भगवान के दर्शन

harshita's picture

RGA न्यूज़

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी आज मुंबई में वास्तु नामक बिल्डिंग में हो रही हैl मेहमानों के आने का सिलसिला चल रहा हैl इस बीच कहा जा रहा है कि शादी के बाद दोनों मंदिर आशीर्वाद लेने जाएंगेl

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर और आलिया शादी के बाद एक बड़े मंदिर दर्शन करने जाएंगेl

नई दिल्ली,  Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी कर रहे हैंl अब खबर आई है कि शादी के बाद दोनों एक मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैंl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में उनके परिवार के लोग और खास दोस्त उपस्थित हैंl शादी के स्थल पर मेहमानों का आने का सिलसिला शुरू हो गया हैl वहां से लगातार खबरें भी आ रही हैंl

रणबीर और आलिया सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन करेंगे

अब खबर आई है कि दोनों शादी के बाद मुंबई के लोकप्रिय सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा कर सकते हैंl खबर के अनुसार बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार रणबीर और आलिया सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन करेंगेl दोनों शादी के बाद भगवान का आशीर्वाद लेते नजर आएंगेl वैसे ऐसा करने वाला यह पहला जोड़ा नहीं होगाl

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे

इसके पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थेl यह भी कहा जा रहा है कि शादी पंजाबी अंदाज में हो रही हैl इसके चलते दूल्हा-दुल्हन एक ही रूम में 4 दिनों तक रहेंगे और चौथे दिन एक पूजा होगीl इसके बाद दोनों सत्यनारायण की पूजा में भाग लेंगे और दूल्हा-दुल्हन की मांग में सिंदूर भर शादी को पूरा करेगाl यह भी कहा जा रहा है कि नीतू कपूर शादी की रस्मों को लेकर काफी गंभीर है और वह अपनी बहू का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैंl

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद दो भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद दो भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगेl हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आनेवाले 

  •  
News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.