![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/14_04_2022-neetu_kapoor__5_22627253.jpg)
RGA न्यूज़
नीतू कपूर रणबीर और आलिया भट्ट के शादी से काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी हो चुकी है और अब आलिया कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं। लेकिन अपने घर आई इस नई बहू के साथ नीतू सिंह ज्यादा समय नहीं बिता प
नई दिल्ली, l नीतू कपूर के चेहरे पर बेटे रणबीर कपूर की शादी की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। वह रणबीर और आलिया की शादी के हर पल को खूब एन्जॉय कर रही हैं। रणबीर कपूर के साथ-साथ कपूर खानदान की होने वाली बहू आलिया भट्ट के साथ भी नीतू कपूर की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर कभी आलिया भट्ट के काम की तारीफ करती हैं तो कभी उनके साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन अब बहू बनकर हमेशा के लिए कपूर खानदान में आईं आलिया भट्ट के साथ सास नीतू कपूर को समय बिताने का बिलकुल भी मौका नहीं मिलेगा।
इस वजह से आलिया भट्ट के साथ समय नहीं बिता पाएंगी नीतू कपूर
नीतू कपूर शादी के बाद अपनी बहू आलिया भट्ट के साथ 1 दिन भी नहीं बिता पाएंगी और उसकी वजह है उनका वर्क कमिटमेंट। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया की शादी संपन्न होने के बाद कल यानी कि 15 अप्रैल को नीतू कपूर अपने शूट पर लौट जाएंगी। नीतू कपूर इन दिनों टीवी पर डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' को जज कर रही हैं। ये शो नीतू कपूर का टीवी डेब्यू है, और इस शो के ऑडिशन चल रहे हैं, जिसके बाद 23 अप्रैल से यह शो कलर्स पर ऑन-एयर होगा, अपने इसी वर्क कमिटमेंट के चलते नीतू कपूर ने अपने काम से ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं ली है।
रणबीर और आलिया की धूमधाम से हुई शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'वास्तु' में धूमधाम से शादी हो चुकी है और रिपोर्ट्स की माने तो दोनों एक-दूसरे का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी जो करीब 2 बजे शुरू हुई और अब वह संपन्न हो चुकी है। जिसके बाद ये दोनों करीब 7 बजे बाहर आकर अपनी शादी के बाद मीडिया कर्मियों के लिए पोज देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया की शादी चार पंडितों द्वारा करवाई जा रही है और दोनों के फेरे शुरू हो गए हैं।
अपनी बहू आलिया को बहुत पसंद करती हैं सास नीतू
नीतू कपूर आलिया भट्ट को कितना पसंद करती हैं इसका अंदाजा तो उनके सोशल मीडिया से लगाया जा सकता है। जबसे रणबीर और आलिया ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है तबसे नीतू कपूर न सिर्फ आलिया बल्कि उनकी मां सोनी राजदान के साथ भी काफी घुली-मिली नजर आती हैं। वह सोनी राजदान जब भी कोई फोटो डालती हैं तो उस पर कमेंट जरुर करती हैं। 13 अप्रैल को जब प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म होने के बाद मीडिया ने नीतू कपूर से आलिया भट्ट के लिए कुछ कहने को कहा तो नीतू ने आलिया भट्ट को सबसे बेस्ट इंसान बताया। अपनी सास के साथ-साथ आलिया के ननद रिद्धिमा से भी काफी अच्छे संबंध हैं।
Edited By: Tanya Arora
- राज्य चुनें
- ई पेपर
- स्थानीय ख़बर