

RGAन्यूज़ संवाददाता रामपुर मुरादाबाद
Rampur Love Story प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर में युवक और युवती की शादी करा दी गई। शाम को दुल्हन की मौत हो गई। मौत का क्या कारण रहा अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। युवती के परिवार वाले उसकी ससुराल पहुंच गए और हंगामा किया।
रामपुर :-प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर में युवक और युवती की शादी करा दी गई। शाम को दुल्हन की मौत हो गई। मौत का क्या कारण रहा अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी मिलने पर युवती के परिवार वाले उसकी ससुराल पहुंच गए और हंगामा किया।
ससुराल वालों ने मायके वालों को काफी समझाने प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। फिर रात साढ़े नौ बजे मायके वाले युवती का शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र का है।
मिलक के गहलुइया गांव का रवि गंगवार दो साल से अपने मामा के घर केमरी थाना क्षेत्र के पजावा की गदइया गांव में रहता था। वहां उसके ममेरी बहन राजेश्वरी से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर दोनों के परिवार वालों ने विरोध किया, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े थे।
जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ससुरालियों के काफी समझाने पर नहीं माने और रात साढ़े नौ बज बजे शव लेकर कोतवाली पहुुंच गए। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।