ब्रिटिश महिला के सामने कैब ड्राइवर ने की अश्लील हरकत, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़ दिल्ली समाचार

दिल्ली से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक कैब चालक पर ब्रिटिश महिला के सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली:-  दिल्ली पुलिस ने कैब में ब्रिटिश महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली में ब्रिटेन की एक महिला और उसकी दोस्त को होटल ले जाते वक्त कैब चालक ने कथित रूप से अश्लील हरकत की है।

6 महीने से दिल्ली में कैब चला रहा है आरोपित

पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना के बाद दोनों भारत छोड़कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित माखन लाल उत्तर प्रदेश के लालगंज का रहने वाला है और वह पिछले 6 महीने से दिल्ली में कैब चालक का काम कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब लंदन की ये महिला वकील अपनी दोस्त के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर पहुंची थी। महिला के अनुसार दोनों को दिल्ली में ठहरना था और फिर उन्हें राजस्थान की यात्रा पर जाना था।

विरोध करने पर दी धमकी

पुलिस का कहना है कि दोनों ने ऐप के जरिए कैब बुक की और कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर उनके सामने अश्लील हरकत की। यह घटना उस दौरान हुई जब वे दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में जा रहे थे। उनके मुताबिक, जब दोनों यात्रियों ने इसका विरोध किया तो चालक ने उन्हें धमकी भी दी।

जमानत पर किया गया रिहा

पुलिस के अनुसार, अपना बयान दर्ज कराने के तुरंत बाद ब्रिटिश महिला अपने दोस्त के साथ देश छोड़कर चली गई क्योंकि उनकी वापसी का टिकट पहले से ही बुक थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दर्ज बयान और सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.