![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/19_10_2022-untitled_design_-_2022-10-19t214506.131_23151797.jpg)
RGAन्यूज़ संवाददाता दिल्ली
Surya Grahan 2022 रोशनी के त्योहार दीपावली के अगले ही दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना हो रही है। इसके चलते 25 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा।
दिल्ली/नोए़डा/गुरुग्राम/सोनीपत:- सूर्य ग्रहण को लेकर इस साल अजब संयोग हो रहा है। रोशनी के त्योहार दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर की शाम को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण का असर दिल्ली-एनसीआर समेत देश में भी देखने को मिलेगा। दरअसल, यह सूर्य ग्रहण पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश में सभी जगहों पर दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के अतिरिक्त यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम एशिया तथा उत्तरी हिंद महासागर में भी दिखाई देगा।
कब से कब तक लगेगा सूर्य ग्रहण
खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, 25 अक्टूबर का खंड सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम को 4 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा और शाम को 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा और फिर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में समाप्त हो जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 4 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर सूर्यास्त के साथ 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा।
क्या है सूर्य ग्रहण
बता दें कि सूर्य ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी के बेहद नजदीक रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है। इसे ही खगोलीय भाषा में सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कहा जाता है।
दिवाली की अगली सुबह से ही लग जाएगा सूतक काल
यह अजब संयोग बन रहा है कि इस बार दिवाली के अगले दिन की सुबह ग्रहण के सूतक काल में हो रही है। इस तरह दिल्ली की सुबह यानी 12 घंटे पहले ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का स्पर्श देश में 25 अक्टूबर को 11 बजकर 28 मिनट पर हो जाएगा
कब समाप्त होगा सूतक काल?
यह करीब 7 घंटे 5 मिनट बाद शाम 5 बजकर 24 मिनट पर मोक्ष होगा। इसके साथ-साथ ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व यानी दिवाली (24 अक्टूबर) की रात 11 बजकर 28 मिन से ही प्रारंभ हो जाए। इस तरह इस बार दिवाली की अगली सुबह ग्रहण के सूतक काल में होगी।
अधिकांश हिस्सों में देखा जाएगा सूर्य ग्रहण
ज्योतिषियों के मुताबिक, 25 अक्टूबर, 2022 यानी 3 कार्तिका, 1944 शक संवत को सूर्य का आंशिक ग्रहण होगा। देश में यह ग्रहण दोपहर में सूर्यास्त से पहले शुरू होगा और अधिकांश स्थानों से देखा जाएगा। दरअसल, यह आंशिक सूर्य ग्रहण है जो कि देश में शाम 4 बजे से दिखाई देगा।
26 या फिर 27 को होगी गोवर्धन पूजा
25 अक्टूबर की सूबह 4 बजे सूतक लग जाएगा और शाम साढ़े 6 बजे तक रहेगा। ऐसे में दिवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व 26 को या फिर 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लोग चाहें तो 26 को मनाएं या फिर 27 अक्टूबर को भी मना सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा स्थित जलवायु विहार सोसायटी में स्थित मंदिर के पुजारी दीपक दीक्षित की मानें तो गोवर्धन पूजा 27 अक्टूबर को ही मनाना उचित होगा, हालांकि 26 अक्टूबर को भी यह पूजा की जा सकती है।
सूर्य ग्रहण से जुड़ी अहम जानकारी
- ऐसा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को नहीं सोना चाहिए। इससे गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे में जन्मदोष और असामान्यताएं हो सकती हैं
- सूर्य ग्रहण पाचन क्रिया को भी प्रभावित कर सकता है। इससे एकाग्रता भी प्रभावित हो सकती है
- ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक खाना नहीं खाना चाहिए
- ग्रहण लगने के बाद काटने, सिलने या छिलने जैसे काम से भी परहेज करें।