श्रद्धा जैसा एक और मर्डर: मां-बेटा मिलकर रोज ठिकाने लगाते थे शव के टुकड़े; 6 महीने बाद गिरफ्तार

Praveen Upadhayay's picture

 

 RGAन्यूज़ दिल्ली संवाददाता

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में टुकड़ों में मिली लाश की गुत्थी दिल्ली पुलिस ने सुलझा ली है। मां और बेटे पर आरोप है कि अंजन दास की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए। अंजन दास का बहू संग व्यवहार बेटे को रास नहीं आता था।

नई दिल्ली,संवाददाता:- बीते मई माह में दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक हैं। पुलिस के मुताबिक, ये मानव अंग अंजन दास के थे। दरअसल, आरोपित पूनम जहां अंजन दास की पत्नी है तो दीपक सौतेला बेटा है। दोनों पर अंजन की हत्या का आरोप है। 

अंजन के कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई थी, उसके बाद हत्या कर चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कई जगह फेंक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, पूनम ने भी कई शादियां की थी।

छह माह बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस जांच में गत 30 मई को मानव अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसके आधार पर जांच करते हुए छह माह बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।

बहू पर रखता था गंदी नजर

जानकारी के मुताबिक, अंजन दास पर संदेह था कि वह अपने सौतले बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। दीपक दरअसल, पूनम के पहले पति कल्लू का बेटा है। पत्नी पर गलत नजर रखने से दीपक अपने सौतले पिता अंजन दास से बहुत खफा था।  

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.