कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी को दी अहम जिम्मेदारी बनाया पार्टी का महासचिव

Praveen Upadhayay's picture

RGA News दिल्ली, एजेंसी

लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2019) से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त (Congress General Secretary) किया गया है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। 

इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी दी गई है। सिंधिया को पार्टी की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, केसी वेणुगोपाल को पार्टी के मुख्य महासचिव बनाया गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा की नियुक्ती पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका जी को दी गई जिम्मेदारी काफी अहम है। इसका असर केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी पड़ेगा।

संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी है।

रॉबर्ट वाड्रा ने दी बधाई 

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए से पत्नी प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर लिखा है कि जिंदगी के हर फेज में आपके साथ रहा हूं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.