![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ एजेंसी,नई दिल्ली
मोदी सरकार(Modi Government) ने बजट(budget) से पहले गृहिणियों को तोहफा दिया है। एलपीजी सिलेंडर(LPG cylinder) के दाम घट गए हैं। मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2019 को देशभर में एलपीजी के दाम कम किए थे। तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक अब सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 5.91 रुपए प्रति सिलेंडर और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 120.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम हो गई है। नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
एक महीने के अंदर सिलेंडर के दाम दूसरी बार घटाए गए हैं। इससे पहले 1 दिसंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6.52 रुपए प्रति सिलेंडर और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 133 रुपए प्रति सिलेंडर कम की गई थी। हालांकि, जून 2018 से लगातार 6 बार एलपीजी के दाम बढ़ाए गए थे।
इस कटौती के बाद अब 14.2 किलोग्राम वाले सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में 494.99 रुपए हो गई है। इसकी पुरानी कीमत 500.90 रुपए थी। वहीं 14.2 किलोग्राम का गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 689 रुपए में मिलेगा। इसकी पुरानी कीमत 809.50 रुपए थी।