भारत दौरे पर आए सऊदी प्रिंस सलमान, प्रोटोकॉल तोड़ स्वागत के लिए पहुंचे पीएम मोदी।

Praveen Upadhayay's picture

RGA News दिल्ली

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भारत दौरे पर मंगलवार रात को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद पीएम मोदी उनका स्वागत करने पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के स्वागत में पीएम मोदी के पहुंचने को कूटनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इससे पहले पाकिस्तान दौरे पर थे
पीएम मोदी के प्रिंस सलमान के स्वागत में पहुंचने को कूटनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है
इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा समेत करीब 5 समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं
पिछले कुछ समय से सऊदी अरब भारत के साथ गतिविधियों में काफी रुचि ले रहा है

नई दिल्ली 
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भारत दौरे पर मंगलवार रात को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद पीएम मोदी उनका स्वागत करने पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के स्वागत में पीएम मोदी के पहुंचने को कूटनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल क्राउन प्रिंस इससे पहले पाकिस्तान दौरे पर थे। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान सऊदी अरब के समर्थन का दावा कर रहा है। इस लिहाज से उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

बता दें कि भारत दौरे से ठीक पहले सऊदी अरब ने पुलवामा आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि कुछ वर्षों में आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर के बारे में सऊदी की समझ में काफी बदलाव आया है। पाकिस्तान जो कहता है, सऊदी उसे पूरी तरह स्वीकार नहीं करता है। 

सऊदी क्राउन प्रिंस के भारत दौरे के दौरान भारत और सऊदी 5 समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इस दौरान कुछ रक्षा समझौते भी हो सकते हैं। भारत जल्द ही सऊदी अरब के साथ नौसैनिक अभ्यास भी करने वाला है। पिछले कुछ समय से सऊदी अरब भारत के साथ गतिविधियों में काफी रुचि ले रहा है। सऊदी आतंकवाद के खिलाफ सूचनाएं देने और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के बारे में भी कदम उठा रहा है। सऊदी अरब ने कई आतंकियों का प्रत्यर्पण भी किया है। 

सूत्रों को कहना है कि सऊदी अरब की दो बड़ी तेल कंपनियां रत्नागिरि रिफाइनरी प्रॉजेक्ट में 44 अरब डॉलर का निवेश कर सकती हैं। अपने पाकिस्तान दौरे पर प्रिंस सलमान ने रविवार को उनके साथ 20 अरब डॉलर के आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उनकी यात्रा से पहले पुलवामा हमले के कारण कुछ अनिश्चितताएं नजर आ रही थीं। प्रिंस सलमान एक दिन देरी से पाकिस्तान पहुंचे थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.