
RGA News दिल्ली
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने परमाणु युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि नए प्रसार जोखिम और चुनौतियों से अनायास तनाव बढ़ सकता है जिससे परमाणु युद्ध की आशंका भी बढ़ेगी।..
नई दिल्ली:-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने परमाणु युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि नए प्रसार जोखिम और चुनौतियों से अनायास तनाव बढ़ सकता है, जिससे परमाणु युद्ध की आशंका भी बढ़ेगी।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को न चाहते हुए भी हालात के चलते परमाणु हथियार बनाने पड़े। लेकिन भारत पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने पर प्रतिबद्ध है।
डॉ. सिंह ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की 'न्यूक्लियर ऑर्डर इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी' पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। पूर्व राजनयिक राकेश सूद ने यह पुस्तक लिखी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परमाणु वैश्विक व्यवस्था बहुत चुनौतियों का सामना कर रही है, कुछ हथियार नियंत्रण समझौते तो इतिहास का हिस्सा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल में परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिपक्व हो गई है। अब उस तक पहुंचना और उसे हासिल करना बहुत आसान हो गया है। इससे नए प्रसार का खतरा बढ़ गया है और नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं।