लोकसभा चुनाव: मुरादाबाद और अमरोहा से कभी सांसद नहीं बनीं महिलाएं

Praveen Upadhayay's picture

RGA News मुरादाबाद

Lok Sabha Elections 2019: आज भले ही महिलाएं हर क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रही हों, धरती से लेकर अंबर तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हों लेकिन राजनीति में उन्हें वह मुकाम कभी नहीं मिला, जिसकी वे हकदार हैं।

मुरादाबाद मंडल में तो कम से कम ऐसा ही इतिहास रहा है। मुरादाबाद के साथ ही रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर जिलों का प्रतिनिधित्व करती है। यहां लोकसभा की छह सीटे हैं, जिनमें मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर और नगीना शामिल हैं। वर्ष 2011 के जनसंख्या आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पूरे मंडल की कुल जनसंख्या 14823692 है जिनमें 7050860 महिलाएं हैं। यानी, कुल आबादी की 47 प्रतिशत महिलाओं की संख्या है। मंडल में अब तक सिर्फ नौ बार ही महिलाओं को प्रतिनिधित्व सौंपा गया है। रामपुर से सर्वाधिक 4 बार महिलाएं संसद तक पहुंची हैं। कांग्रेस ने इस बार नगीना से ओमवती का प्रत्याशी बनाया है।

मुरादाबाद: कोई नहीं

कुल आबाद- 4772006
महिलाएं- 2268820
लिंगानुपात- 909/1000
प्रथम सासंद- कांग्रेस से राम सरन 
मौजूदा सांसद- भाजपा से कुंवर सर्वेश कुमार सिंह
महिला सांसद: कभी नहीं

अमरोहा: कोई नहीं
कुल आबाद- 1840221
महिलाएं- 876772
लिंगानुपात- 910/1000
प्रथम सासंद- कांग्रेस से मौलाना मोहम्मद हिफ्जुर्रहमान 
मौजूदा सांसद- भाजपा से कंवर सिंह तंवर
महिला सांसद: कभी नहीं

रामपुर: नूरबानो व जयाप्रदा
कुल आबाद- 2335819
महिलाएं- 1111930
लिंगानुपात- 909/1000
प्रथम सासंद- कांग्रेस से अबुल कलाम आजाद
मौजूदा सांसद- भाजपा से डॉ. नैपाल सिंह

महिला सांसद
1996 में कांग्रेस से बेगम नूरबानो
1999 में कांग्रेस से बगम नूरबानो
2004 में सपा से जयाप्रदा नाहटा
2009 से सपा से जयाप्रदा नाहटा

संभल: दो बार शांति देवी
कुल आबाद- 2192933
महिलाएं- 1031840
लिंगानुपात- 907/1000
प्रथम सासंद- भारतीय लोकदल से शांति देवी
मोजूदा सांसद- भाजपा से सत्यपाल सिंह सैनी

महिला सांसद
1977 में भारतीय लोकदल से शांति देवी
1984 में कांग्रेस से शांति देव

बिजनौर: मीरा कुमार, मायावती, ओमवती
कुल आबाद- 3692713
महिलाएं- 1761498
लिंगानुपात- 917/1000
प्रथम सासंद- स्वामी रामानंद शास्त्री
मोजूदा सांसद- भाजपा से कुंवर भारतेंद्ग

महिला सांसद
1985 में कांग्रेस से मीरा कुमार
1989 में बसपा से मायावती
1998 में सपा से ओमवती

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.